Friday 2 October 2009

टैस्टिँग: मोबाइल से ब्लॉग पोस्ट

यह टैस्ट पोस्ट नोकिया 6070 पर ओपेरा मिनी v3.1 में सीधे ब्लॉगर.कॉम से (वेब इण्टरफेस से न कि ईमेल द्वारा) लिखी जा रही है देखते हैं कि बात बनती है या नहीं?

Sunday 21 October 2007

गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन अब तमिल, तेलुगू, कन्नड़ तथा मलयालम में भी

गूगल के टाइपिंग औजार में जुड़ी चार और भाषाएँ

Google Indic Transliteration now in five Indian Languages - Hindi, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam (हिन्दी, தமில, తేలుగూ, ಕನ್ನಡ‌, മലയാലമ)

अब गूगल बाबा लाए हैं इण्डिक टाइपिंग टूल में चार और भाषाएँ। गूगल इण्डिया लैब्स की डाक सूची (मेलिंग लिस्ट) पर काफी समय से दक्षिण भारतीय भाषियों द्वारा इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन टूल को विभिन्न दक्षिण भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए इण्डिया लैब्स ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ तथा मलयालम भाषाएँ उपलब्ध करवाई हैं।

Google Indic Transliteration_1

डिफॉल्ट भाषा हिन्दी ही है तथा अन्य भाषाओं हेतु ऊपर लिंक उपलब्ध करवाए गए हैं।

Google Indic Transliteration_2

उम्मीद है भविष्य में इसमें पञ्जाबी, गुजराती, बांग्ला, उड़िया, सिंहली (ਪਂਜਾਬੀ, ગુજરાતી, বাংগ্লা, ଉଡ଼ିୟା, ම඿ංඹ඲ව) आदि और भाषाएँ भी जुड़ेंगी। जरुरत है इसके लिए जरा आवाज उठाने की।

जय गूगल बाबा, जय इण्डिया लैब्स! :)

सम्बंधित कड़ियाँ

हाल की प्रविष्टियाँ